Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 4 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

फिरोजाबाद के एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में लुटेरो बदमाशों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाए जा रहा है। इसी क्रम में थाना रामगढ क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए थाना रामगढ़ पुलिस, एंटी थेफ्ट टीम व एसओजी/सर्विलांस टीम ने बडी कार्रवाई की है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कल रात में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 4 शातिर चोर गिरफ्तार किए गए है। चोरों के पास से चोरी का ट्रैक्टर, ट्राली, ई रिक्शा, 50 सोलर प्लेट सहित अवैध असलहा भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए है। मुठभेड़ के दौरान 3 शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है उन्हें स्वास्थ्य होने पर जेल भेजा जाएगा।