Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

UP: बस्ती में डीएपी न मिल पाने से किसान परेशान, अधिकारियों ने दिलाया जल्द समाधान का भरोसा

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में किसान डायमोनियम फॉस्फेट यानी डीएपी की कमी से परेशान हैं। उनका ये भी कहना है कि इसी वजह से उर्वरक की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। डीएपी की कमी की वजह से कई जिले के कई डीएपी सेंटर पर किसानों में विवाद भी हो चुका है। इस बीच जिले के कृषि अधिकारी का दावा है कि कालाबाजारी और कीमत बढ़ने से रोकने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।

डीएपी का इस्तेमाल देश के ज्यादातर किसान करते हैं। क्योंकि डीएपी से नाइट्रोजन और फास्फोरस फसलों को मिलता है। खास तौर पर फसल बोने के कुछ दिनों बाद डीएपी का इस्तेमाल किया जाता है, इससे पौधों को मजबूती मिलती है।