Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

कानपुर: फऱाज अहमद फ्री में बना रहे 'जय श्री राम' के 51,000 टैटू

उत्तर प्रदेश में कानपुर के रहने वाले टैटू कलाकार फ़राज़ अहमद इन दिनों फ्री में टैटू बनाने में लगे हैं। वो अयोध्या में राम मंदिर समारोह से पहले करीब 51,000 टैटू फ्री में बनाना चाहते हैं। अहमद राम भक्तों के लिए 'जय श्री राम' का टैटू फ्री में बना रहे हैं। वो अभी तक करीब 300 से ज्यादा टैटू बना चुके हैं।

वो एक टैटू की कीमत करीब हजार रुपये बताते हैं। अहमद का मानना है कि इस दौरान वो करीब पांच करोड़ रुपये से ज्यादा के टैटू मुफ्त में बनाएंगे। राम मंदिर में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने वाला है।