Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

हाई टेंशन लाइन से कावड़ में उतरा करंट, तीन कावडिए झुलसे... घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

मेरठ में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन कावड़िए झुलस गए, बताया जा रहा है कि यह 23 से 24 फीट ऊंची कावड़ लेकर हरिद्वार से दिल्ली जा रहे थे तभी बागपत फ्लाईओवर के पास करंट की चपेट में आ गए सभी घायल कावड़ियों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली से 14 कावड़िए हरिद्वार जल लेने गए थे उनकी कावड़ काफी ऊंची थी वहीं वापस लौटते समय मेरठ में बागपत फ्लाईओवर पर उनकी कावड़ में करंट उतर आया क्योंकि वह हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई जिससे कावड़ में आग लग गई और इसमें तीन कावड़ियों बुरी तरीके से झुलस गए जिनको निजी अस्पताल सुभारती मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे गए।

वही इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मेरठ के थाना टीपी नगर में बागपत फ्लाईओवर के पास वहां से एक कावड़ निकल रही थी, जिसको कुछ लोग उठाए हुए थे। वही से 33000 केवीए की लाइन जा रही थी उसके नीचे से जैसे ही गुजरी तो करंट उतर गया और तीन लोग इस में घायल हुए हैं तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनको नॉर्मल चोट आई है प्राथमिक उपचार दिया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है नॉर्मल कावड़ जो कंधे पर लेकर जाते हैं इसकी 23-24 फुट की करीब हाइट थी जब यह 33000 केवीए के नीचे से निकल रहे थे कावड़ पर 5-6 फीट नीचे एक वायर बंधा हुआ था जिससे करंट उतर गया है तीन लोग घायल हैं मामूली चोट आई है अस्पताल में भर्ती कराया गया है।