Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

इटावा में तेज गर्मी को देखते हुए बनाया गया कंट्रोल रूम

यूपी के इटावा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले के आपदा प्रबंधन विभाग ने एक कंट्रोल रूम बनाया है। राज्य में ये पहला कंट्रोल रूम है जहां टोल-फ्री नंबर के जरिए गर्मी से बेहाल लोगों को चौबीस घंटे मदद दी जाएगी।

प्रशासन ने गर्मी से बीमार मरीजों के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में खास इंतजाम भी किए हैं। मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी शहर में लू चली, जिससे इटावा सहित राज्य के कई शहरों में पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया।

अगले पांच दिनों में दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें बच्चों, बुजुर्गों या बीमार लोगों की खास देखभाल करने को कहा गया है।