Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

Meerut News: मतगणना केंद्र पर भीषण गर्मी से बचाव के लिए लगे ठंडे प्याऊ, कूलर और एसी

मेरठ में प्रचंड गर्मी को देखते हुए मतगणना केंद्र पर ठंडे पानी कूलर पंखे आदि की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ में मेडिकल की टीम एम्बुलेंस के साथ तैनात रहेगी। गर्मी के महाप्रकोप को देखते हुए मतगणऩाकर्मी और अन्य लोगों को कोई परेशानी न हो इसे लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। गर्मी को देखते हुए मतगणना केंद्र पर ख़ास इतंज़ाम किए गए हैं. डीएम दीपक मीणा ने बताया कि पीने के लिए ठण्डा पानी पंखे कूलर वाटर टैंक इत्यादि की व्यवस्था की गई है. मेडिकल टीम भी मतगणना केंद्र पर तैनात रहेगी। एंबुलेंस इत्यादि की व्यवस्था भी मतगणऩा केंद्र पर रहेगी।

डीएम ने बताया कि आयोग के निर्देश पर मतगणना स्थल की थ्री लेयर सिक्योरिटी है। उन्होंने बताया कि ऑबजर्वर्स प्रेक्षक आ चुके हैं, सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। शिकायत प्रकोष्ठ का सेटअप भी मतगणना केंद्र पर किया गया है। समूचा काउंटिंग सेंटर सीसीटीवी से लैस है।

वहीं जि़लाधिकारी ने बताया कि ईवीएम मतगणना के लिए लगाई गई टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहेंगे. इस प्रकार एक टेबिल पर कुल 04 मतगणना कार्मिक नियुक्त किये गये है। भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षकगण को टेबलवार मतगणना परिणाम की सूचना उपलब्ध कराये जाने के लिए प्रत्येक टेबल पर एक-एक माइक्रों ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। मतगणना के दौरान मीडिया कर्मियों को मतगणना हॉल में अपने साथ ले जाने तथा वहां से अपने साथ लाने के लिए विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार अधिकारीगणों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त मतगणना से सम्बन्धित चक्रवार सूचना आरओ टेबल से प्राप्त करने और मीडिया कैम्प में दिये जाने के लिए दो अधिकारियों की की तैनाती की गई है। मतगणना के लिए चक्रवार सूचना एआरओ टेबल से प्राप्त कर आरओ टेबल पर लाने के लिए विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार अधिकारीगण की तैनाती की गई है। मतगणना स्थल पर 01 (निर्वाचन नियन्त्रण कक्ष/शिकायत प्रकोष्ठ/डिस्ट्रिक्ट कॉल सेन्टर), 01 आफिशियल कम्यूनिकेशन रूम एवं 01 पब्लिक कम्यूनिकेशन रूम की स्थापना की गई है। मतगणना के लिए शान्ति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है।

मेरठ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 46-किठौर, 47-मेरठ कैन्ट, 48-मेरठ, 49-मेरठ दक्षिण तथा 13-मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र में समाविष्ट इस जनपद की विधान सभा क्षेत्र 44-सरधना, 04-बिजनौर संसदीय क्षेत्र में समाविष्ट इस जनपद की विधान सभा क्षेत्र 45-हस्तिनापुर एवं 11- बागपत संसदीय क्षेत्र में समाविष्ट इस जनपद की विधान सभा क्षेत्र 43-सिवालखास की मतगणना सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्यौगिक विश्वविद्यालय, मोदीपुरम, मेरठ में चार जून को होगी। मतगणना सुबह 08:00 बजे से शुरु होगी, मतगणना प्रारम्भ होने एवं स्थान की सूचना समस्त प्रत्याशी/निर्वाचन अभिकर्ताओं को पत्र के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। मतगणना के लिए स्ट्रॉग रूम प्रेक्षक महोदय, रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर एवं समस्त उम्मीदवारों/निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सुबह 06:30 बजे स्ट्रॉग रूम खोला जायेगा। स्ट्रॉग रूम खोले जाने की सूचना समस्त उम्मीदवारों/निर्वाचन अभिकर्ताओं को पत्र के माध्यम से सभी को सूचित किया गया है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा