Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 50 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट की शुरुआत की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिन के दौरे पर अयोध्या पहुंचे। पहले दिन सीएम योगी ने 50 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट की शुरुआत की और अयोध्या हॉल्ट का निरीक्षण किया।

इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट के शुरू होने से अयोध्या आने वाले लोगों को रामनगरी की सैर करने की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। फिर वे राम मंदिर गए और राम लला का आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने मंदिर में निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।