Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

पटरी से उतरी चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस

उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।

ट्रेन के डिब्बों को पटरी पर लाने के लिए मरम्मत का काम चल रहा है। पुलिस के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।

डीआरएम आदित्य कुमार ने कहा कि हादसे की वहज का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारी ट्रेन की बोगियों को अलग करके ट्रैक साफ कर रहे हैं।

घायल यात्रियों को गोरखपुर स्टेशन पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों को विशेष ट्रेन से असम रवाना किया गया। 

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।