Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Noida: टायर फटने से कार पलटी, कार में सवार दो छात्र बाल-बाल बचे

नोएडा के सेक्टर 24 में एनटीपीसी ऑफिस के सामने एलिवेटेड रोड पर टायर फटने से कार पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय कार में दो छात्र सवार थे। वे सेक्टर 49 से सेक्टर 62 अपने कॉलेज जा रहे थे।

सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस और लोकल पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारण सड़क पर भीषण जाम लग गया, जिसे कार को टो करके हटाने के बाद खुलवाया गया।