Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

अलीगढ़ में शार्ट सर्किट से कैनरा बैंक में लगी आग

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट के अंतर्गत कैनरा बैंक की शाखा में सुबह आग लग गई। आग लगने की जानकारी सबसे पहले उसी बिल्डिंग में चल रही जिम  के संचालक को हुई। इसके बाद जिम संचालक आकाश के द्वारा सूचना 112 नंबर और फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और दमकल की गाड़ियों से आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। आमजन  के हानी की कोई खबर नहीं है।