Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

आज गाजियाबाद आएंगे CM योगी

गाजियाबाद जिले की विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथआज गाजियाबाद आ रहे हैं। यहां पर घंटाघर रामलीला मैदान में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चल रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।

सीएम इस दौरान यहां पर 757 करोड़ रुपये की 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा रोजगार मेले में 110 से अधिक निजी कंपनियों में 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिलाने की तैयारी की गई है। छह हजार से अधिक पात्र विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।