Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

मेरठ: सीएम योगी की मेरठ को सौगात, ATS यूनिट समेत 3 थानों का वर्चुअली किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खात्मे के लिए की मेरठ में एटीएस यूनिट का उद्घाटन किया है। इसके अलावा मेरठ को थाना गंगानगर ,पल्लवपुरम और साइबर क्राइम थाने की सौगात दी है। वही पीएससी के दो कारों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया है। जी हां वेस्ट यूपी में अपराधियों पर लगाम कसने और आतंकवाद के खात्मे के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में बड़ी पहल की है। लखनऊ में आज वर्चुअल उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ को गंगानगर पल्लवपुरम और साइबर क्राइम थाने की सौगात दी है। इसके अलावा एटीएस यूनिट को भी मेरठ में जगह दी गई है। वहीं पीएससी के भी दो बड़े कार्यो का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया है।

आपकों बता दे की मेरठ का थाना गंगानगर, उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े थानों में से एक है। जो आधुनिक सुविधाओं से लैस भी है। पुलिस अधिकारियों की माने तो जिले को आधुनिक थाने मिलने से पुलिस के रिस्पांस टाइम में गति आएगी और जनता को सुरक्षा का एहसास भी होगा। इस दौरान हमारे से मदद तो निखिल अग्रवाल ने मौके से जायजा लिया।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा