Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिनों के दौरे पर गोरखपुर आयेंगे। इस दौरान जिले में कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। रविवार को सम्भवतः जनता दर्शन का भी आयोजन होगा। 

योगी आदित्यनाथ ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज को 55 करोड़ रुपये से अधिक के विकास 5 और सुविधाओं की सौगात देंगे। मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में दोपहर 3:30 बजे से प्रस्तावित कार्यक्रम में सीएम योगी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही जनहित में विभिन्न नई सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे।

लोकार्पण, शिलान्यास और सुविधाओं के शुभारंभ समारोह के मंच से मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण के तहत एमबीबीएस और पैरामेडिकल छात्रों को 483 टैबलेट-स्मार्टफोन का वितरण भी करेंगे।