Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

दीपोत्सव से पहले अयोध्या में बनेगी भव्य चौपाटी, श्रद्धालुओं के लिए बनेगा व्यंजन स्थल

अयोध्या में दीपोत्सव से पहले पर्यटक राम की पैड़ी पर भव्य चौपाटी का लुफ्त उठाएंगे. इसके लिए उत्तर प्रदेश आवास विभाग ने अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के प्रस्ताव को मंजूरी देने की अनुमति भी दे दी है. अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर के प्राण प्रातीष्ठा के बाद इस साल पहला दीपोत्सव यादगार होने जा रहा है. लगातार बड़ी संख्या में आ रहे दर्शनार्थियों और पर्यटकों को देखते हुए अब उनको अयोध्या में कई सुविधाएं देने की तैयारी है. इनमें से एक है सरयू किनारे मुंबई के जुहू बीच के तर्ज पर चौपाटी. दीपोत्सव से पहले ही अयोध्या में यह सौगात देने की तैयारी है.

 इन दुकानों पर अयोध्या के लोकल व्यंजनों के साथ-साथ अन्य प्रकार के व्यंजन भी मिलेंगे. चौपाटी के लिए चिह्नित क्षेत्र का सौंदर्यीकरण तो किया ही जाएगा, साथ ही स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं का भी खास ख्याल रखा जाएगा, ताकि इधर-उधर गंदगी न फैल सकें. यहां 84 दुकानें व रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे. इसके अलावा यहां पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी.