Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

UP: गाजियाबाद में रिहायशी सोसाइटी का बेसमेंट गिरा, कई गाड़ियों को नुकसान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गुरुवार रात भर बारिश के बाद एक रिहायशी परिसर में बन रहा बेसमेंट ढह गया। इससे कई गाड़ियां गिर गईं। गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है। ये घटना सुशांत एक्वापोलिस सोसाइटी की है। सोसाइटी में रहने वालों ने बताया कि भारी बारिश से नाला उफन गया। इससे बेसमेंट गिर गया, जिससे खुले में खड़ी कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

मौके का दौरा करने वाले अधिकारियों ने बताया कि बिल्डरों ने सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त नहीं किए थे। इसके अलावा उन्होंने सोसायटी परिसर का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी अधूरा छोड़ दिया था। सोसाइटी में रहने वालों का कहना है कि पानी निकालने और रखरखाव की व्यवस्था सही नहीं है। इसकी बार-बार शिकायत की गई, फिर भी समस्या को नजरंदाज किया गया।

फिलहाल अधिकारियों ने यहां की बैरिकेडिंग कर दी है और घटना की जांच कराने का भरोसा दिया है।