Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

भाजपा के चुनाव प्रचार में उतरा बाबा का बुलडोजर, अरुण गोविल के रोड शो में बना आकर्षण का केंद्र

पश्चिम उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है। मेरठ सीट से भाजपा ने रील लाइफ के राम यानी अरुण गोविल को मैदान में उतारा है। वहीं चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अरुण गोविल रोड शो कर रहे हैं। जिसमें बुलडोजर को भी शामिल किया गया है। रोड शो के दौरान बाबा का बुलडोजर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

आपको बता दे दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार के लिए आज अंतिम दिन है। सभी पार्टियों ने अपनी ताकत चुनाव प्रचार में झोक रखी है। वहीं मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अरुण गोविल यानी रामायण के राम आज रोड शो कर रहे हैं। इस रोड शो में बुलडोजर में एंट्री मार ली है। और लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। जी हां उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इमेज से जोड़कर बुलडोजर को भी देखा जाता है। बाबा के बुलडोजर को लोग काफी पसंद करते हैं। और इसीलिए भाजपा ने इसी इमेज को बनाने के लिए बुलडोजर को अपने रोड शो में शामिल कर लिया है। 

भाजपा कार्यकर्ता बुलडोजर पर चढ़कर अरुण गोविल के लिए वोट मांग रहे हैं। और बुलडोजर को देखकर लोग भी सड़कों पर उतर आए हैं। मेरठ की सड़कों पर बुलडोजर के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता प्रचार कर रहे हैं ।आपको बता दे की भाजपा ने रामायण के राम यानी अरुण गोविल को चुनावी मैदान में उतारा है ।वही उनका सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता वर्मा से है। आज शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। लेकिन उसके पहले भाजपा ने सड़क पर बुलडोजर उतार कर जनता को उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और कठोर निर्णय को लेकर एक बड़ा मैसेज दिया है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा