Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

भाजपा ने देहात मंडलाध्यक्षों की लिस्ट की जारी, 15 नामों की आई सूची

भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ में देहात के मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधि के नामों की लिस्ट जारी की गई है। रविवार देर रात प्रदेश संगठन की तरफ से मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर देहात के 15 मंडल अध्यक्ष और 15 जिला प्रतिनिधियों के नाम जारी किए हैं।

आपको बता दे सिवालखास, जानी, रोहटा, सरुरपुर, मुल्हेड़ा, लावड़, परीक्षितगढ़, पूठी, हस्तिनापुर, खरखौदा, किठौर, माछरा, रजपुरा, सिसौली, मवाना पूर्वी के जिला प्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों की लिस्ट घोषित की गई है।

जहां पार्टी ने मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधि दोनों में पिछड़ों को प्राथमिकता दी है। 15 मंडल अध्यक्षों में 2 ब्राहमण और 2 भूमिहार चेहरे हैं। इसके अलावा 4 जाट, 4 गुर्जर, 2 राजपूत, 1 सैनी हैं। जाटों और गुर्जरों में संगठन ने सामंजस्य बैठाते हुए दोनों के ही 4-4 नाम लिए हैं।

इसी तरह जिला प्रतिनिधियों में 5 ब्राहमण, 3 वैश्यों के नाम हैं। जबकि अन्य सैनी, भूमिहार, जाट चेहरे हैं। एक चेहरा प्रदीप मान का है जो पंजाबी बिरादरी से आते हैं। सुनील कश्यप को सिसौली का जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया है।