Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

UP: बारिश के बाद विधानसभा भवन और बीजेपी दफ्तर में पानी भरा, विपक्ष ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश विधानसभा और बीजेपी दफ्तर में बुधवार दोपहर को हुई भारी बारिश की वजह से पानी भर गया। प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। दो घंटे की बारिश की वजह से लखनऊ के कई हिस्सों में पानी भर गया। इसमें विधानसभा भवन के आसपास का इलाका भी शामिल है।

बारिश इतनी तेज थी कि विधायकों की गाड़ी, विधानसभा का कोरिडोर और कुछ कमरों में पानी भर गया। कर्मचारियों ने बाल्टी और पोछे से पानी निकाला। विधानसभा में पानी भरने की इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। 

समाजवादी पार्टी के महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने 'एक्स' पर विधानसभा में पानी भरने का वीडियो शेयर किया और कहा "राज्य विधानसभा को बजट की सबसे ज्यादा जरूरत है। अगर एक बार भारी बारिश के बाद ये हालात हैं तो  राज्य का बाकी हिस्सा भगवान भरोसे है।"