Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

अयोध्या एयरपोर्ट पर मेहमानों के स्वागत में होगा 'फरुवाही' डांस

Ayodhya: राम लला के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत वीआईपी मेहमानों के स्वागत में अयोध्या एयरपोर्ट पर 'फरुवाही' डांस किया जाएगा। हाथों में लाठियां, रंग-बिरंगे कपड़े, सिर पर बंदना बांधे कलाकार बड़ी मुस्कुराहट के साथ एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

समूह के आयोजक प्रमोद यादव ने पीटीआई वीडियो से कहा, "हम सभी यहां मेहमानों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर होंगे। हम मेहमानों को अपनी संस्कृति और परंपरा से अपने डांस से अवगत कराएंगे।" उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति अभी भी मौजूद है और ये अभी तक लुप्त नहीं हुई है।