Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

मंकी पॉक्स के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मंकी पॉक्स के नए वेरिएंट को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार फिर मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा कर दी है।

नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता

प्रदेश में मंकी पॉक्स के नए स्वरूप से निपटने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी जिलों को इस बीमारी से सतर्क रहने को कहा गया है। मंकी पॉक्स के संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में रखने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इन मरीजों को पहले अलग करने का फैसला लिया गया है जिससे अन्य लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा कम हो।