Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

अलीगढ़ मदरसे में हुआ अखंड रामायण का पाठ, मुस्लिम छात्रों ने भी लिया हिस्सा

अलीगढ़ मदरसे में रामधुन पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्रों ने खूबसूरती के साथ रामधुन गाया. वहीं, भजन कीर्तन भी किया गया. मदरसा पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी चलाती हैं. यह स्कूल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से चंद कदमों की दूरी पर बंगाली कोठी भमोला रोड पर बना हुआ है. इस दौरान छात्रों ने राम दरबार की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना की. छात्राओं ने भी आराध्या भगवान राम के लिए भजन गया. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास पूरे देश में मनाया जा रहा है. वहीं अलीगढ़ के मदरसा चाचा नेहरू में भी छात्रों ने भजन कीर्तन कर हर्ष उल्लास से इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाया है. इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी हिस्सा लिया. अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर को लेकर जितनी खुशी हिंदुओं में है. उससे ज्यादा उत्साह मुसलमान में है 

अयोध्या में एक तरफ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा था, तो वहीं मदरसे में राम धुन के साथ भजन कीर्तन किया जा रहा है, यह मदरसा सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है. इस मदरसे में दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ होती है. सोमवार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान छात्र उत्साहित दिखे. यहां पढ़ाने वाले शिक्षक कमल ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान के दौरान भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया. इस दिन की तैयारी सभी छात्र-छात्राओं ने की थी. कमल ने बताया कि यहां मुस्लिम और नॉन मुस्लिम दोनों ही छात्र पढ़ते हैं. एएमयू के पूर्व प्रोफेसर और यहां प्रिंसिपल की जिम्मेदारी निभा रहे हैं डॉक्टर मोहम्मद इलियास ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम चल रहे हैं. इस अवसर पर मदरसे में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छात्र बहुत खूबसूरती और श्रद्धा के साथ कीर्तन कर रहे हैं.