Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

लखनऊ के होटल में शख्स ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल में एक शख्स ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के निवासी मनोज कुमार सोनी के रूप में हुई है। वे व्यवसायी है, दो दिनों से वे होटल में ठहरा हुआ था। 

अधिकारी ने बताया, मौके पर अवैध हथियार, खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है, साथ ही सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।" 

मनोज ने सुसाइड लेटर में लिखा है कि वे महिला की वजह से जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।