Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

मेरठ मेडिकल कॉलेज में गायनिक वार्ड का एसी फटा, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड का एक भीषण गर्मी के चलते फट गया। एसी फटने से वार्ड में आग लग गई ।गायनिक वार्ड में आग लगने से पूरे मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद रेस्क्यू टीम लगाई गई और मरीजों को शिफ्ट करने का काम अभी भी जारी है।

यह घटना मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज की है। जहां पर गायनिक वार्ड के एसी में आग लग रही है। बताया जा रहा है कि धमाके के साथ एसी फट गया। इसके बाद पूरे वार्ड में अफरा तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम मौके पर काम कर रही है वहीं दमकल की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई है। इसके बाद वार्ड में आग बुझाने का काम जारी है।