Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

मेरठ पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, जूस पिलाकर कर तुड़वाया अनशन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

मेरठ में आम आदमी पार्टी का पिछले तीन दिनों से केंद्र सरकार की पूंजीवादी नीतियों व निजी स्कूलों और अस्पतालों के खिलाफ अनशन चल रहा था। जिसका आज तीसरा और आखिरी दिन था। जिसको खत्म करने के लिए आज आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पहुंचे थे और उन्होंने वहां अनशन पर बैठे लोगों को जूस पिलाया और अनशन खत्म कराया साथ ही उन्होंने एक प्रशासन को ज्ञापन भी दिया। संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी को भारतीय झूठा पार्टी कहता हूं। यह पार्टी पूंजीपतियों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। संजय सिंह ने कहा कि हम भी यूपी के 4 हिस्सों के समर्थन में, नेम प्लेट मामले में बोले कि नीरव मोदी के गले में लटकाए नेम प्लेट जिससे जनता को पता चले की कौन भ्रष्टाचारी है। संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को भारतीय झूठा पार्टी बताया, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ना शिक्षा दे पा रहे हो ना इलाज दे पा रहे हो ऊपर से उनके साथ प्राइवेट अस्पतालों की लूट अलग से है यह व्यवस्था बंद होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया के अपने यहां स्कूल और अस्पतालों को राष्ट्रीय मुद्दा बनाये। उन्होंने कहा कि अब पता लगना चाहिए कि जनता जाति धर्म पर नहीं शिक्षा और अस्पताल पर राजनीति चाहती है। हमको तो इसी नाम पर वोट मिलता है हमने पूरी दिल्ली के चुनाव में स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी और फ्री बस की यात्रा को तीर्थ यात्रा को मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि भारत मां की जाए तो तब होगी जब हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज अस्पतालों की हालत क्या है आज किसी भी सरकारी अस्पताल में चले जाइए मरीज के बिस्तर पर कुत्ते बैठे रहते हैं और जब डॉक्टर को दिखाकर पर्चा लेते हो तो दलाल आ जाता है

मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि एडीएम सिटी और सीएमओ आए थे हमने उनसे कहा गया है कि आप यहां अस्पतालों की लूट और प्राइवेट अस्पतालों की लूट को रोकिए इसमें गरीब आदमी का शोषण हो रहा है और अगर वह काम नहीं करते कार्रवाई नहीं करते तो हम आंदोलन का रास्ता खुला है फिर हम दोबारा से आंदोलन चलाएंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे। इसके अलावा हमने तय किया है कि हर जिले के अंदर हम जो गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है और जो तहसीलों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जिला अस्पताल है मेडिकल कॉलेज है इसको आम आदमी पार्टी की टीम निरीक्षण करेगी और स्कूलों का भी निरीक्षण किया जाएगा जो भी सरकारी स्कूल है उनका निरीक्षण किया जाएगा और हमने 2022 से पहले मुहिम चलाई थी लेकिन बीच में सुस्त हो गई थी लेकिन अब हम इसको फिर से एक बड़ा मुद्दा बनाएंगे। हमारा मानना है की असली देशभक्ति यही है कि हमारे बच्चे अच्छे स्कूलों में पढ़े और लोगों को अच्छा इलाज मिले जो उनकी जो जरूरत है वह उनकी पूरी होनी चाहिए। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिले। सहकारी समिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर तो बीडीसी का चुनाव हुआ, प्रधानी का चुनाव हुआ, जिला पंचायत का चुनाव हुआ, प्रमुखी का चुनाव हुआ, एमएलसी का चुनाव हुआ तो आप बताइए सारे चुनाव में धांधली हुई। सारे उनके एमएलसी निर्दलीय बन गए। दिल्ली देश की राजधानी में हमारे पार्षदों का अपहरण करके ले गए, जब खुलेआम ऑपरेशन लोटस चला रहे हैं। धांधली के दम पर सत्ता पर रहना चाहते हैं धांधली का धंधा बंद होगा और लोकतंत्र की जीत होगी।

आपको बता दे दवाइयों के सैंपल फेल होने पर उन्होंने कहा कि इसमें ज्यादातर कंपनी ऐसी जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को चंदा दिया है यह चंदा तो धंधा को वाला कार्यक्रम है इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 3 लाख 2000 करोड़ के ठेके देश में उन कंपनियों को दिए गए जिन्होंने बीजेपी को चंदा दिया है यह कोई सामान्य मामला नहीं है यह भी भ्रष्टाचार का मामला है यह पीछे दरवाजे से रिश्वत ली गई है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में हम किंग मेकर रहेंगे जो भी सरकार बनेगी, सत्ता की चाबी हमारे पास होगी, आम आदमी पार्टी के पास होगी, हमारी समर्थन के बिना सरकार नहीं बनेगी। संजय सिंह ने कहा कि हम इस बात के समर्थक हैं कि यूपी को बांटना चाहिए हमारी पहले से ही यह इच्छा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाया जाए और बाकी अलग-अलग होना चाहिए हम इस मांग का समर्थन करते हैं। बीजेपी दिमागी से विकलांग हो चुके हैं उनकी बातें मत करो उनके नेता तो खुद बांग्लादेश में जाकर बोलकर आए कि हम बांग्लादेश के सेनानी है योद्धा हूं बांग्लादेश आजाद कराया है। हमको ध्यान देना अपने बच्चों के भविष्य का, बच्चों के भविष्य पर ध्यान देना है प्रशासनिक व्यवस्था को चलाने में इससे मदद मिलती है अगर छोटे प्रदेश होते हैं। उन्होंने कहा कि नेम प्लेट लगना है तो अडानी के गले में लगाओ। उन्होंने बरेली के सुरमे की बात कहीं के नक्कालों से सावधान उन्होंने कहा कि बीजेपी एक नक्कालो की पार्टी है झूठ बोलने वाले की पार्टी है।

वहीं संजय सिंह ने बरेली के सुरमे का उदाहरण देते हुए कहा कि उसमे लिखा रहता है "नक्कलों से सावधान रहे" ऐसे ही उन्होंने भाजपा से सावधान होने के लिए कहा, संजय सिंह बोले भाजपा भारतीय जनता पार्टी नहीं भारतीय झूठी पार्टी है। भाजपा ने 2 करोड़ रोजगार पर झूठ बोला, काला धन वापस लाने पर झूठ बोला, किसानों के फसलों का दाम देने पर झूठ बोला सारी चीजों पर झूठ बोला।