Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर कार और बस की टक्कर, पांच लोगों की मौत

Uttar Pradesh: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को बस से टक्कर लगने के बाद कार में आग लग जाने से पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये हादसा सुबह महावन थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर हुआ। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा, "बस और कार के बीच टक्कर होने से ये हादसा हुआ। अभी तक यही पता चला है कि बस का टायर फट गया था जिसके कारण वो अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। तभी पीछे से आ रही कार बस से टकरा गई और दोनों वाहनों में आग लग गई।"

एसएसपी ने बताया कि बस में बैठे लोग किसी तरह बाहर निकल गए लेकिन कार में बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके जिसके कारण उसमें सवार सभी पांचों लोगों की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों और एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने कहा, ''आग बुझा दी गई है, सड़क साफ कर दी गई है और मृतकों की पहचान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मृतकों में से एक की पहचान कर ली गई है और उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मामले में कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि बस में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी यात्रियों को अलग-अलग वाहनों से भेज दिया गया है।