Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

UP में 33 IAS अफसरों का तबादला, विशाल सिंह को बनाया गया सूचना निदेशक

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया. इस सूची में जिलाधिकारियों से लेकर मंडलायुक्त, प्रमुख सचिव और नगर आयुक्त तक शामिल हैं. खास बात यह रही कि लंबे समय से सूचना निदेशक पद पर तैनात शिशिर सिंह को हटाकर भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक बनाया गया है.

एल. कोटेश्वर लू से प्रमुख सचिव परिवहन और यूपीएसआरटीसी अध्यक्ष का चार्ज वापस ले लिया गया है. अमित गुप्ता को अब प्रमुख सचिव परिवहन एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री कार्यालय का सचिव नियुक्त किया गया है. वाराणसी के डीएम एस. राजलिंगम को वाराणसी का ही नया कमिश्नर बनाया गया है.