Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से 21 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात 40 यात्रियों से भरी बस के पलट जाने से कम से कम 21 लोग घायल हो गए हैं। हादसे की शिकार हुई डबल डेकर बस बिहार से पंजाब जा रही थी, तभी डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दस यात्रियों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज लाया गया और उनका इलाज जारी है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मामूली रूप से घायल हुए यात्रियों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
बस को हादसे वाली जगह से हटा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।