Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

यूपी राइज में युवाओं ने दिखाई नई सोच, स्वास्थ्य से रोजगार तक के समाधान किए पेश

उत्तर प्रदेश के युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप के जरिए नए अवसर देने की दिशा में यूपी राइज का मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित यूपी राइज कार्यक्रम में युवाओं ने स्वास्थ्य, रोजगार और कारोबार से जुड़े अपने नए आइडिया प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में किसी युवा ने पशुओं के घाव के उपचार को आसान बनाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट हाइड्रोजेल तैयार किया, तो किसी ने कारोबारियों और कुशल प्रोफेशनल्स के बीच बेहतर तालमेल के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया। युवाओं के प्रोजेक्ट में समस्याओं की पहचान के साथ उनके व्यावहारिक समाधान और रोजगार के नए अवसर तलाशने की सोच दिखाई दी।

रिएक्ट हाइड्रोजेल को मिला पहला पुरस्कार

vSDvSVf

प्रतियोगिता में रिएक्ट हाइड्रोजेल स्टार्टअप की फाउंडर इरम जहां के प्रोजेक्ट को प्रथम पुरस्कार मिला। इरम ने बताया कि उन्होंने एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाले हाइड्रोजेल पर काम किया है। इसका उद्देश्य पशुओं के घावों के उपचार की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल घाव के उपचार में अलग-अलग दवाओं और एंटीबायोटिक के इस्तेमाल की जरूरत पड़ सकती है। उनका हाइड्रोजेल इस प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में तैयार किया गया है। मेंटर्स के सामने इरम ने इसके उपयोग और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।

‘साथी’ स्टार्टअप को रनर-अप पुरस्कार

vSvSvsd

रनर-अप पुरस्कार फालिया और उनके साथी ताबिश के स्टार्टअप ‘साथी’ को मिला। उन्होंने ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो उद्यमियों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के बीच ब्रिज का काम करेगा।

फालिया ने बताया कि कारोबारियों को अपने संस्थानों के लिए कुशल लोगों की जरूरत होती है, जबकि वर्किंग प्रोफेशनल्स बेहतर अवसर तलाशते हैं। ‘साथी’ दोनों पक्षों को जोड़ने का काम करेगा। इससे कारोबारियों को सही प्रतिभा तलाशने और प्रोफेशनल्स को अपनी क्षमता के अनुसार अवसर हासिल करने में मदद मिल सकती है।

मेंटर्स ने सवालों से परखे आइडिया

vVSVf

यूपी राइज के दौरान युवाओं ने अपने प्रोजेक्ट मेंटर के सामने प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली, उपयोगिता, संभावित चुनौतियों और बड़े स्तर पर लागू करने की संभावनाओं को लेकर प्रतिभागियों से सवाल किए।

उज्ज्वल सिंह, विश्व शर्मा, पंकज जैन और मनीष नाथ ने मेंटर की भूमिका निभाई। इस दौरान युवाओं को अपने आइडिया को विशेषज्ञों की कसौटी पर परखने और उसे उत्पाद, सेवा या स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए जरूरी पहलुओं को समझने का मौका मिला।

युवाओं को नए अवसर मिलने से बदलेगी तस्वीर: खारा

vBFVFv

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टोरी टेलर और इनफ्लुएंसर परितोष आनंद रहे। शारदा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी युवा आबादी है, जो ऊर्जा और नई सोच से भरी हुई है। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में युवाओं को दिशा और नए अवसर मिल रहे हैं। इसका प्रभाव आने वाले समय में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार नए क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और इसमें युवाओं की भागीदारी अहम है।

‘शक्ति क्षेत्र’ में योजनाओं की जानकारी

vfvFv

कार्यक्रम में ‘शक्ति क्षेत्र’ के तहत विभिन्न स्टॉल लगाए गए। यहां युवाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं, उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार से जुड़े अवसरों की जानकारी दी गई। यूपी राइज के मंच पर युवाओं ने यह दिखाया कि कैंपस में तैयार हो रही नई सोच को व्यावहारिक समाधान में बदला जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का समाधान हो या रोजगार और कारोबार के बीच बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश, युवाओं के इन आइडिया में स्टार्टअप और रोजगार सृजन की संभावनाएं नजर आईं।