Breaking News

मिडिल ईस्ट जंग का सिविल एविएशन सेक्टर पर असर, 1 अप्रैल से बढ़ सकता है हवाई किराया     |   एक दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी     |   हिंद महासागर में UK-US डिएगो गार्सिया बेस पर ईरान के मिसाइल अटैक की ब्रिटेन ने की निंदा     |   चुनाव के बाद गैस-तेल के दाम बढ़ेंगे, MSME पर चोट पहुंचेगी: राहुल गांधी     |   इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा- आने वाले हफ्ते में ईरान के खिलाफ तेज होंगे हमले     |  

SS राजामौली ने की आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की तारीफ, कहा- आपने कमाल कर दिया

Dhurandhar The Revenge: फिल्म निर्देशक एस. एस. राजामौली ने आदित्य धर की नई निर्देशित फिल्म "धुरंधर: द रिवेंज" की तारीफ की और कहा कि यह अपने पैमाने और भाव दोनों में पहली फिल्म से आगे निकल गई है। रणवीर सिंह अभिनीत, धर की 2025 में आई फिल्म का सीक्वल गुरुवार को रिलीज हुआ और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है।

इस फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है। राजामौली ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया और फिल्म में सिंह और माधवन के अभिनय की भी प्रशंसा की। "आरआरआर" के निर्देशक ने कहा कि धर ने कथानक में ऐसे मोड़ बुने हैं, जो वास्तविक तनाव और भावनाओं का संचार करते हैं।

उन्होंने लिखा, “मुझे ‘धुरंधर-1’ बहुत पसंद आई थी, लेकिन ‘द रिवेंज’ ने भव्यता और भावना दोनों ही मायनों में मूल फिल्म को पीछे छोड़ दिया। लेखन, कलाकारी, तकनीकी निष्पादन, संगीत, दुनिया का निर्माण और निर्देशन त्रुटिहीन हैं, लेकिन असल में भावनात्मक पहलू ही इसे बांधे रखते हैं- @adityadharfilms आपने कमाल कर दिया। चार घंटे लंबी फिल्म बनाना और रिलीज करना हिम्मत का काम है। दर्शक आखिरी फ्रेम तक अपनी सीट से चिपके रहते हैं।”