Breaking News

अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलकित के पिता और वकील के खिलाफ जीरो FIR     |   ‘धारा 301’ जांच और 25 प्रतिशत शुल्क को लेकर भारत का अमेरिका को सीधा जवाब     |   दिल्ली के यमुना खादर में मुठभेड़, आरोपी अमन गुर्जर के पैर में गोली     |   उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 IAS और 17 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर     |   26/11 हमले के 18 साल हुए पूरे, चश्मदीद ने बताया-आज भी नहीं सो पाता ठीक से     |  

योगी सरकार यूपी को साइबर हमलों से बचाने के लिए करेगी मजबूत तैयारी, डेटा सुरक्षा पर हुआ मंथन

उत्तर प्रदेश को साइबर हमलों से सुरक्षित बनाने के लिए योगी सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। इसी दिशा में यूपीएसआईएफएस के निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी की पहल पर लखनऊ में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सरकारी अधिकारियों, पुलिस, तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला में सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा, डेटा बचाने और साइबर हमलों से निपटने के तरीकों पर चर्चा हुई। सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, डीएससीआई और सिस्को ने इसमें सहयोग किया।

यूपी एआई मिशन और क्वांटम कंप्यूटर पर चर्चा 

सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बताया कि यूपी एआई मिशन के लिए 2 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके तहत बच्चों के पोषण की निगरानी और युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने जैसे काम किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार आईआईटी कानपुर के सहयोग से क्वांटम कंप्यूटर स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रही है। ग्रामीण युवाओं तक तकनीक पहुंचाने के लिए 25 लाख टैबलेट वितरण और डेटा सेंटर के विस्तार की जानकारी भी दी गई।

डेटा सुरक्षा और एआई के सही इस्तेमाल पर जोर

सरकारी कामों में एआई का इस्तेमाल करते समय लोगों की निजी जानकारी सुरक्षित रखना जरूरी है। डेटा में गलती होने से लोगों को सरकारी सुविधाएं मिलने में परेशानी हो सकती है।

यूपी एटीएस के डीआईजी अभिषेक यादव ने कहा कि एआई जांच और साइबर अपराध रोकने में मदद कर सकता है, लेकिन अंतिम फैसला इंसान को ही लेना चाहिए।

विशेषज्ञों ने सरकारी अस्पतालों, बैंकों और कार्यालयों में नियमित साइबर सुरक्षा जांच कराने की सलाह दी। साथ ही, साइबर हमलों से बचने के लिए पहले से मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तैयार करने पर जोर दिया।