Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

योगी सरकार ने खाद्य पदार्थों और दवाओं की जांच व्यवस्था की मजबूत, सभी 18 मंडलों में स्थापित हुई FSDA लैब

उत्तर प्रदेश में अब खाद्य पदार्थों और दवाओं की गुणवत्ता जांच पहले से ज्यादा तेज और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने प्रदेश के सभी 18 मंडलों में खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित कर दी हैं। इससे मिलावटखोरों और अमानक दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आएगी।

vsdvsf

प्रदेश के 12 मंडलों में नई प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं, जबकि पहले से संचालित छह मंडलों की लैब को अपग्रेड किया गया है। इस व्यवस्था से खाद्य पदार्थों की सालाना जांच क्षमता 30 हजार से बढ़कर 1 लाख 8 हजार नमूने हो गई है। वहीं, दवाओं की जांच क्षमता भी 12,500 से बढ़कर 60 हजार नमूने सालाना हो गई है।

bdgd

दरअसल, खाद्य पदार्थों में मिलावट के लिए कुछ कारोबारी रंग, मिठास और स्वाद बढ़ाने के नाम पर प्रतिबंधित या तय मानकों के विपरीत पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों का लंबे समय तक सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इससे कैंसर, लीवर और किडनी संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। वहीं, अमानक दवाओं के इस्तेमाल से मरीजों का इलाज प्रभावित होता है और बीमारी ठीक होने में अधिक समय लग सकता है।

vsFvfv

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ और दवाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में FSDA जांच व्यवस्था को मजबूत करने के साथ मिलावटखोरी के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई को भी प्रभावी बना रहा है।

12 मंडलों में नई प्रयोगशालाएं स्थापित

vSFVSD

विभाग के अनुसार, आजमगढ़, बस्ती, देवीपाटन, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, चित्रकूटधाम, मीरजापुर, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ और सहारनपुर मंडलों में नई प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इनमें कानपुर, अलीगढ़, सहारनपुर और अयोध्या में पहले से ही नमूनों की सर्विलांस जांच हो रही थी। बाकी नई प्रयोगशालाओं में 31 अक्टूबर से सर्विलांस जांच शुरू हो चुकी है।

bdbdg

इसके अलावा लखनऊ, आगरा, मेरठ, झांसी, गोरखपुर और वाराणसी मंडलों में पहले से प्रयोगशालाएं संचालित थीं। अब सभी 18 मंडलों में लैब की सुविधा उपलब्ध होने से नमूनों को जांच के लिए दूर नहीं भेजना पड़ेगा और रिपोर्ट मिलने में तेजी आएगी। औषधियों के विधिक नमूनों की जांच सभी प्रयोगशालाओं में की जा रही है।

कर्मचारियों की कमी भी जल्द होगी दूर

bfd

प्रयोगशालाओं के बेहतर संचालन के लिए कर्मचारियों की उपलब्धता पर भी काम किया जा रहा है। विभाग में 357 कनिष्ठ विश्लेषक (औषधि) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 457 कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इन नियुक्तियों से प्रयोगशालाओं में कर्मचारियों की कमी दूर होगी और जांच कार्य को और गति मिलेगी।

'शुद्ध ही शुभ है' अभियान को मिलेगी नई गति

vdafvbdf

प्रदेश में प्रयोगशालाओं की संख्या और जांच क्षमता बढ़ने से FSDA के 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान को भी मजबूती मिलेगी। अब अधिक संख्या में खाद्य पदार्थों और दवाओं के नमूनों की जांच हो सकेगी। साथ ही मिलावटखोरी और अमानक उत्पादों के कारोबार पर समय रहते कार्रवाई करना आसान होगा। इस पूरी व्यवस्था का सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं को मिलेगा। इससे लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ व दवाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद मिलेगी।