Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

यूपी के शिक्षकों के लिए योगी सरकार ने जारी किए चार डिजिटल गाइड वीडियो

उत्तर प्रदेश में स्कूलों की पढ़ाई को आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने शिक्षकों के लिए चार गाइड वीडियो जारी किए हैं। इन वीडियो के जरिए शिक्षक स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल पुस्तकालय और आईएफपी (इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल) का सही तरीके से इस्तेमाल करना सीख सकेंगे।

समग्र शिक्षा के तहत उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और पीएम श्री विद्यालयों में ये डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनके प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय ने चार वीडियो तैयार किए हैं। इन्हें विभाग के यूट्यूब चैनल 'निपुण भारत उत्तर प्रदेश' पर उपलब्ध कराया गया है।

शिक्षकों को रोजाना डिजिटल संसाधनों के उपयोग के निर्देश

अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षक इन चारों वीडियो को देखें और स्कूलों में उपलब्ध डिजिटल संसाधनों का रोजाना कक्षा-शिक्षण में इस्तेमाल करें।

राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने भी संयुक्त निदेशक, सहायक निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी और एआरपी को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा है कि जिन स्कूलों में आईसीटी से जुड़े संसाधन उपलब्ध हैं, वहां पढ़ाई के दौरान इनका नियमित उपयोग सुनिश्चित कराया जाए। इसकी निगरानी और समीक्षा विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से की जाएगी।

चार वीडियो में मिलेगी इन सुविधाओं की जानकारी

जारी किए गए वीडियो में शिक्षकों को चार डिजिटल संसाधनों के इस्तेमाल के बारे में बताया गया है।

स्मार्ट क्लास: इसके फीचर्स और पढ़ाई में उपयोग की जानकारी।

आईसीटी लैब: तकनीक के माध्यम से कक्षा में पढ़ाने का तरीका।

डिजिटल पुस्तकालय: विद्यार्थियों के लिए डिजिटल माध्यम से सीखने के अवसर।

आईएफपी पैनल: इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल का प्रभावी इस्तेमाल।

सरकार का मानना है कि इन संसाधनों के नियमित उपयोग से पढ़ाई अधिक आसान, रोचक और प्रभावी बनेगी। साथ ही विद्यार्थी भी पढ़ाई में ज्यादा सक्रिय रूप से हिस्सा ले सकेंगे।

यहां देख सकते हैं शिक्षक चारों गाइड वीडियो

स्मार्ट क्लास: https://youtu.be/gxxqr79-mds?feature=shared

आईसीटी लैब: https://youtu.be/L-k9ils5opA?feature=shared

डिजिटल पुस्तकालय: https://youtu.be/Bt6JVv42HsY?feature=shared

आईएफपी पैनल का सफल उपयोग: https://youtu.be/0ADaSMjVOXM?feature=shared