Breaking News

‘कांग्रेस किसी का भी अपमान करने में पीछे नहीं’, राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा     |   कांग्रेस युवराज ने सिख सांसद को गद्दार कहा, ऐसे लोग कांग्रेस को डुबोएंगे: PM मोदी     |   राज्यसभा: ‘कांग्रेस की असम के प्रति नफरत जाहिर’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा     |   राज्यसभा: ‘पटेल के सपने को प्रधानमंत्री बनने का बाद पूरा किया’, पीएम मोदी ने कहा     |   हमारे दिल में छोटे किसानों को लेकर दर्द’, राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा     |  

Ahemdabad Plane Crash: मृतकों में गुजरात के वडोदरा की अंजू शर्मा भी शामिल, बेटी से जा रही थीं मिलने लंदन

गुजरात के वडोदरा की रहने वाली अंजू शर्मा की गुरुवार को एअर इंडिया के विमान हादसे में मौत हो गई। वो अपनी बड़ी बेटी से मिलने लंदन जा रहीं थीं। अंजू शर्मा की बहन नीलू शर्मा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वो अंजू की फ्लाइट में चढ़ने के बाद किया गया वीडियो कॉल नहीं उठा सकीं, जिसका उन्हें जिंदगीभर बेहद अफसोस रहेगा। 

अंजू की छोटी बेटी के डीएनए से पीड़ितों में से एक की पहचान की पुष्टि हो गई है। परिजनों ने बताया कि अंजू बहुत ही  खुशमिजाज स्वभाव की थीं। अंजू अपने माता-पिता और दो बेटियों को पीछे छोड़ गई हैं। अंजू की बहन नीलू शर्मा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रहती है। शोक व्यक्त करने के लिए उनके रिश्तेदार कुरुक्षेत्र में उनके घर पहुंच रहे हैं। 

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 242 यात्रियों और चालक दल को लेकर लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में सिर्फ एक ही व्यक्ति जिंदा बचा। विमान में चालक दल समेत 242 लोग सवार थे। विमान हादसे का शिकार बने यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली और कनाडा का एक नागरिक शामिल था।