Breaking News

ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो टैंकर     |   लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हुई     |   ईरान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, 2500 मरीन सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे     |   अफगान-तालिबान फोर्सेज ने देर शाम भी पाकिस्तान पर हमला किया, आर्मी के ठिकानों को बनाया निशाना     |   जंग की वजह से हवाई सफर भी महंगा, IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ा दिया सरचार्ज     |  

क्या अब महंगे इलाज का डर होगा खत्म, हेल्थ इंश्योरेंस में आया बड़ा बदलाव!

Mumbai: मुंबई से हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में एक अहम खबर सामने आई है। बदलती हेल्थकेयर जरूरतों को देखते हुए Shriram General Insurance Company ने अपना नया हेल्थ इंश्योरेंस प्लान Shri Health Suraksha 2.0 लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह अपग्रेडेड प्लान पहले से ज्यादा लचीला और “ऑल-इंक्लूसिव” सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस नई पॉलिसी में पारंपरिक हेल्थ इंश्योरेंस की कई सीमाओं को हटाया गया है। इसमें रूम रेंट और ICU चार्ज पर कोई कैप नहीं रखा गया है, साथ ही सम इंश्योर्ड को पॉलिसी वर्ष में अनलिमिटेड बार रिस्टोर करने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा क्लेम-फ्री सालों में 250% तक क्यूम्यूलेटिव बोनस का भी प्रावधान है, जिससे बेस कवर कई गुना बढ़ सकता है।

कंपनी के एमडी और सीईओ Anil Aggarwal के मुताबिक, इस पॉलिसी को इस तरह तैयार किया गया है कि इलाज के दौरान पॉलिसीहोल्डर को जेब से ज्यादा खर्च न करना पड़े। इसमें “जीरो को-पेमेंट” स्ट्रक्चर रखा गया है, यानी क्लेम के दौरान बीमाधारक को अतिरिक्त लागत साझा नहीं करनी होगी।

पॉलिसी में एम्बुलेंस के साथ-साथ एयर एम्बुलेंस का खर्च भी सम इंश्योर्ड तक कवर किया जाएगा और इलाज के दौरान इस्तेमाल होने वाले मेडिकल कंज़्यूमेबल्स को भी शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इसमें आधुनिक मेडिकल ट्रीटमेंट के साथ-साथ AYUSH यानी आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को भी कवर किया गया है।

Shriram General Insurance Company, जो Shriram Group और दक्षिण अफ्रीका की Sanlam Group का जॉइंट वेंचर है, भारत में मोटर, होम, पर्सनल एक्सीडेंट और हेल्थ सहित कई तरह के इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता है। 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास करीब ₹14,249 करोड़ के एसेट, 69 लाख लाइव पॉलिसियां और देशभर में 285 शाखाएं हैं।