Breaking News

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने रविवार को मिस्र और तुर्किये के अपने समकक्षों से मुलाकात की     |   केरल में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी, बोले- बदलाव का संदेश दे रहा है केरल     |   मिडिल-ईस्ट के हालात को लेकर नवगठित IGoM की पहली बैठक राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई     |   यूपी के दादरी में अखिलेश यादव की रैली, बोले- बदलने से ही उत्तर प्रदेश का भाग्य सुधरेगा     |   पुष्कर कॉरिडोर के लिए योजना तैयार- CM भजनलाल     |  

क्या है ट्रंप के खिलाफ 'नो किंग्स' प्रदर्शन, क्यों लाखों अमेरिकी इसमें हो रहे हैं शामिल?

Washington: अमेरिका में 'नो किंग्स' दिवस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें जनता ने उनके प्रशासन और ईरान के साथ युद्ध को लेकर बेहद तीखा आक्रोश जताया। 'नो किंग्स' आंदोलन की तरफ से एक साल से भी कम समय में ये तीसरा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन है।

जून में विरोध के पहले चरण में लगभग पचास लाख से अधिक लोग और दूसरे चरण में अक्टूबर में सत्तर लाख लोग शामिल हुए थे। इन प्रदर्शनों में मिनेसोटा केंद्र बिंदु बन गया, जहां हजारों लोग 'नो किंग्स' के बैनर लिए हुए देखे गए। मिनेसोटा में ट्रंप की आव्रजन विरोधी नीतियों के खिलाफ आईसीई के अभियानों के दौरान एलेक्स प्रीटी और रीन गुड की हत्या जैसी वारदात देखने को मिली थी।

मशहूर रॉक गायक और ट्रंप के कट्टर आलोचक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन ने सेंट पॉल में अपना नया विरोध गीत "स्ट्रीट्स ऑफ मिनियापोलिस" पेश किया, जिसमें उन्होंने आव्रजन झड़पों में संघीय एजेंटों द्वारा मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है।