Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

एशियाई खेलों में 28 सितंबर से अभियान शुरू करेगी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम, महिला टीम 18 सितंबर को खेलेगी पहला मैच

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जापान में होने वाले एशियाई खेलों में 28 सितंबर से अपना अभियान शुरू करेगी। वहीं, भारतीय महिला टीम 18 सितंबर को मेजबान जापान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। पुरुष और महिला दोनों टीमों को वरीयता मिली है, इसलिए भारत सीधे क्वार्टर फाइनल से टूर्नामेंट में उतरेगा।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पुरुष टीम और हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली महिला टीम से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। दोनों टीमें नागोया के पास स्थित कोरोगी एथलेटिक पार्क में मुकाबले खेलेंगी। भारत ने पिछले एशियाई खेलों में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता था। महिला टीम के क्वार्टर फाइनल मुकाबले की प्रतिद्वंद्वी टीम पहले ही तय हो चुकी है।

वहीं, पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल की टीमें शामिल हैं।महिला क्रिकेट का फाइनल 22 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को होगा। पुरुष वर्ग में भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका को भी वरीयता मिली है। वहीं, महिला वर्ग में कुल आठ टीमों को वरीयता दी गई है, जिसमें भारतीय टीम भी शामिल है।