Breaking News

धनबाद कोल वाशरी हादसा: मृतकों के परिजनों को 20 लाख मुआवजा, नौकरी का भी वादा     |   नॉर्थ 24 परगना में बीजेपी नेता कुंदन सिंह के घर पर फायरिंग, कोई हताहत नहीं     |   नेपाल: PM बालेन शाह ने कैंसिल किए 1500 से ज्यादा पॉलिटिकल अपॉइंटमेंट्स     |   दीदी बंगाल में थीं और रहेंगी- अखिलेश यादव का दावा     |   IPL: 1.65 बिलियन डॉलर में बिकेगी राजस्थान रॉयल्स, मित्तल-पूनावाला कंसोर्टियम करेगा अधिग्रहण     |  

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की प्रशंसकों से अपील, फिल्म 'किंग' से लीक हुई तस्वीरों को प्रसारित न करें

King Movie: फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने प्रशंसकों से गुजारिश की है कि वे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म "किंग" के सेट से कोई भी तस्वीर शेयर न करें। हाल ही में, सेट से कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईं, जिनमें दोनों कलाकार नजर आ रहे थे।

सिद्धार्थ आनंद ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से लीक हुई तस्वीरों को आगे न फैलाने की गुजारिश की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सभी प्रशंसकों से गुजारिश है कि कृपया 'किंग' के सेट से लीक हुई कोई भी मल्टीमीडिया सामग्री पोस्ट या शेयर न करें।" फिल्ममेकर ने कहा कि फिल्म की पूरी टीम बहुत मेहनत कर रही है।

उन्होंने आगे कहा, "पूरी टीम दिन-रात काम कर रही है ताकि सभी को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव मिल सके। आइए, हम बड़े पर्दे पर मिलने वाले सरप्राइज का इंतजार करें और उन चीजों के सामने आने का इंतजार करें, जैसा कि 'किंग' की टीम ने असल में सोचा है। आपके प्यार, साथ और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाहरुख खान, 'किंग' के रूप में।"

ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और इसके साथ ही डायरेक्टर, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। इससे पहले, वे 2023 में रिलीज हुई फिल्म "पठान" में साथ काम कर चुके हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।

"किंग" को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है और इसमें खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।