Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

पटना में रेलवे ट्रैक के पास मिला कटा हुआ सिर, पुलिस जांच जारी

बिहार की राजधानी पटना में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार को एक कटा हुआ मानव सिर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ समय पहले एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का सिरविहीन शव बरामद हुआ था। अब उसी मामले से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर रेलवे ट्रैक के पास से शव का सिर बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया, "पहले एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला दर्ज किया गया था। आज उसी शव का सिर रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ है। मामले की जांच जारी है।" वहीं बिहार के बाढ़ क्षेत्र में एक अलग हादसे में गंगा नदी में नाव पलटने से सात लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी नाव उमानाथ गंगा घाट से दियारा की ओर जा रही थी।

अधिकारियों के मुताबिक नाव में सवार 14 लोग नदी में गिर गए थे। इनमें से सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि सात लोग डूब गए। अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं और पांच अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुंदन कुमार और जिला अधिकारी थियागराजन मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की।

नाव में ज्यादातर महिलाएं सवार थीं, जो सुबह करीब 5 बजे सब्जियां लाने के लिए नदी पार कर रही थीं। इसी दौरान बीच नदी में नाव अचानक पलट गई। नाव में 10 से 15 लोग सवार थे। नाव पलटते ही कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन कई लोग नदी में डूब गए।" स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में बिना पंजीकरण वाली नावों के संचालन की समीक्षा शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।