Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

संगीत सोम का दावा- अगले दीपोत्सव में काशी और मथुरा में भी जलेंगे दीप

बीजेपी नेता संगीत सोम ने एसटी हसन के बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसटी हसन या राजकुमार भाटी के बयान के पीछे अखिलेश यादव की सोच है और वह अपने लोगों से इस तरह की बातें कहलवाते हैं।

संगीत सोम ने सवाल उठाया कि 'आखिरी दिवाली' कहने का मतलब क्या मंदिर गिराने की बात करना है? उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव रामभक्तों पर गोली और लाठी चलवाने वालों की राजनीति से जुड़े रहे हैं और अब मंदिरों को लेकर इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं।

काशी और मथुरा में भव्य मंदिर बनाने का दावा

बीजेपी नेता ने कहा कि अयोध्या की तरह काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने दावा किया कि मंदिर निर्माण को कोई रोक नहीं पाएगा। संगीत सोम ने यह भी कहा कि अगले दीपोत्सव में काशी और मथुरा में भी भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा।

उन्होंने अखिलेश यादव पर भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से नफरत करने का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि अखिलेश पर्दे के पीछे से अपने नेताओं और समर्थकों से इस तरह के बयान दिलवा रहे हैं।