Breaking News

गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |   नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |  

राकेश रोशन ने 55वीं सालगिरह पर पत्नी पिंकी के लिए लिखा भावुक पोस्ट

दिग्गज फिल्म निर्माता राकेश रोशन और उनकी पत्नी पिंकी रोशन ने अपनी शादी के 55 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस खास मौके पर राकेश रोशन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिंकी रोशन के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “हमने शादी के 55 सालों का सफर लड़ते-झगड़ते तय किया, लेकिन आज भी हम एफिल टॉवर से ज्यादा मजबूत खड़े हैं। हमें शादी की सालगिरह मुबारक।”

पोस्ट शेयर करते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को बधाई दी। अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, “आप दोनों को सालगिरह की शुभकामनाएं, हमेशा प्यार और दुआएं,” वहीं उनकी बेटी सुनैना रोशन ने कमेंट किया, “My heartbeats.”राकेश और पिंकी रोशन की शादी 1971 में हुई थी। पिंकी, फिल्म निर्माता जे. ओम प्रकाश की बेटी हैं। उनके दो बच्चे हैं—सुनैना रोशन और अभिनेता ऋतिक रोशन।

राकेश रोशन ने 70-80 के दशक में बतौर अभिनेता अपनी पहचान बनाई और बाद में सफल फिल्म निर्देशक बने। उन्होंने ‘खुदगर्ज’, ‘खून भरी मांग’, ‘किशन कन्हैया’, ‘करण अर्जुन’, ‘कहो ना... प्यार है’, ‘कोई... मिल गया’ और ‘कृष’ फ्रेंचाइज़ी जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं, ऋतिक रोशन जल्द ही ‘Krrish 4’ के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स और राकेश रोशन के प्रोडक्शन में बन रही है, जिसमें ऋतिक अभिनय के साथ निर्देशन भी करेंगे। इसके अलावा, वह ‘Storm’ नामक एक थ्रिलर प्रोजेक्ट के जरिए ओटीटी पर भी बतौर प्रोड्यूसर एंट्री करने वाले हैं।