Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

असम में बारिश से बिगड़े हालात, 15 जिलों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

असम में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्य के 15 जिलों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के चलते कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने लगा है।

शिवसागर जिले में भी बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। यहां कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से करीब 1.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। राहत और बचाव टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। प्रभावित लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।