Breaking News

पंजाब में पराली जलाने के 3144 मामले, 1077 किसानों पर लगा पर्यावरण मुआवजा     |   GRAP-3 के बावजूद जहरीली दिल्ली-NCR की हवा, AQI 400 के पार     |   व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मनाई दिवाली, राष्ट्रपति को भेंट की गई हनुमान चालीसा     |   आज से दो दिन अयोध्या दौरे पर CM योगी, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा     |   SIR के खिलाफ आज कोच्चि में CJP का प्रदर्शन, विरोध मार्च का ऐलान     |  

झूठ बोलने की मशीन हैं राहुल 'बाबा', कांग्रेस पर भड़के अमित शाह

केंद्रीय मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता अमित शाह ने रविवार को अग्निवीर योजना पर अपने दावों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'झूठ बोलने वाली मशीन' करार दिया। उन्होंने बीजेपी पर राहुल गांधी के अयोध्या हार वाले तंज का भी जवाब दिया और कहा, "राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि सीटों पर जीत और हार हर समय होती रहती है। राम लला का अपमान न करें।" हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और आठ अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

अमित शाह ने कहा, "ये राहुल बाबा जो है कांग्रेस के जानते हो न जरा। जानते हो या नहीं जानते हो। ये राहुल बाबा झूठ बोलने का मशीन हैं। ये राहुल बाबा कहते हैं कि अग्निवीरों को इसलिए योजना लाए हैं कि सरकार उनको पेंशन वाली नौकरी नहीं देना चाहती है। अग्निवीर योजना केवल और केवल हमारी सेना को जवान रखने के लिए बनाई गई है। मैं आज कहके जाता हूं, हरियाणा की माताओं को, बहनों को आपके नौनिहाल में सेना में भेजते वक्त मत झिझकिएगा। हरियाणा के एक-एक अग्निवीर को हरियाणा सरकार और भारत सरकार पेंशन वाली नौकरी देने वाली है। मुझे बताओ बादशाहपुर वालों अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं बनना चाहिए था। ये गर्व से कहते हैं कि हमने अयोध्या के विचार को हरा दिया। राहुल बाबा सीटों पर हार-जीत तो होती रहती है। आप इसको राम लला के अपमान के साथ मत जोड़ों।"