Breaking News

अमेरिका से जुड़े होने के आरोप में IRGC ने जब्त किए दो जहाज     |   पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोप में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड     |   अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा- ईरान में युद्ध दुनिया के लिए एक तोहफा है     |   राशन घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED के कोलकाता में कई ठिकानों पर छापे     |   तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी Vikram-1 रॉकेट के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे     |  

आज पंबन ब्रिज का करेंगे उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 6 अप्रैल को पंबन ब्रिज का उद्घाटन करने जा रहे हैं. रविवार दोपहर करीब 12 बजे पीएम मोदी भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल ‘नए पंबन रेल पुल’ का उद्घाटन करेंगे. जिसके लिए वो सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही पुल के संचालन को देखेंगे. इसके बाद, दोपहर 12:45 बजे पीएम मोदी रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे. दोपहर करीब 1:30 बजे रामेश्वरम में ही वो तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इस अवसर पर वो एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे. बता दें कि ये ब्रिज रामेश्वरम के लोगों और वहां आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है. इससे न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. उद्घाटन समारोह में कई बड़े नेता और अधिकारी मौजूद रहेंगे.

क्या है इस पंबन ब्रिज की खासियत?

इस ब्रिज की खासियत ये है कि इससे ट्रेनें भी चल सकेंगी और नीचे से जहाज भी गुजर सकेंगे. इसे इंजीनियर्स का कमाल माना जा रहा है. नया पंबन ब्रिज समुद्र के कठिन मौसम को झेलने के लिए खास तरीके से बनाया गया है. इसे स्टेनलेस स्टील और पॉलीसिलोक्सेन पेंट से तैयार किया गया है, जिससे यह जंग से बचा रहेगा. विशेषज्ञों का कहना है कि यह ब्रिज करीब 58 साल तक चल सकता है.

उद्घाटन को लेकर PM मोदी ने ‘X’ पर किया पोस्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार (5 अप्रैल) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘ 6 अप्रैल (रविवार) को रामनवमी के शुभ अवसर पर, मैं तमिलनाडु के अपने भाइयों और बहनों के बीच आने के लिए उत्साहित हूं. नये पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा. मैं अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में प्रार्थना करूंगा. 8300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन या शिलान्यास भी किया जाएगा.’