प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री सत्यसाईं जिले में दिवंगत आध्यात्मिक गुरू श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया। समारोह के एक भाग के रूप में मोदी ने पुट्टपर्थी में सत्य साईं बाबा की महासमाधि पर जाकर नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी को पुरोहितों द्वारा वैदिक आशीर्वाद दिया गया। बाद में उनके द्वारा साईं बाबा के जीवन, शिक्षाओं और विरासत को सम्मान देते हुए एक स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का एक सेट जारी करने की उम्मीद है। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण और अन्य लोग भी मौजूद थे।
PM मोदी ने श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
You may also like
केदारनाथ धाम में सीजन की पहली भारी बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट.
बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत दें: सीएम योगी.
बच्चों को पौष्टिक भोजन देने पर योगी सरकार का जोर, परोसने से पहले दो लोग करेंगे गुणवत्ता की जांच.
यूपी की 58 हजार ग्राम पंचायतें तकनीक से तैयार करेंगी विकास का रोडमैप, कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग.