Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

अजित पवार की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, महाराष्ट्र के विकास में योगदान को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने अजित पवार को याद करते हुए कहा कि सार्वजनिक सेवा और महाराष्ट्र के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "अजित पवार जी की जयंती पर उन्हें याद कर रहा हूं। समाज की सेवा और महाराष्ट्र के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। समाज के सभी वर्गों में उनका व्यापक सम्मान था। राज्य की एनडीए सरकार उनके विजन को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है।"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उन्हें दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व का महाराष्ट्र पर लंबे समय तक प्रभाव रहा। फडणवीस ने कहा कि अजित पवार के समावेशी और जन-केंद्रित नेतृत्व ने महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपने दिवंगत पति अजित पवार को भावुक संदेश के जरिए याद किया। उन्होंने कहा कि उनके बिना जीवन की कल्पना करना और उनकी गैरमौजूदगी को स्वीकार करना उनके लिए बेहद मुश्किल है।

सुनेत्रा पवार ने कहा कि पहले अजित पवार का जन्मदिन परिवार के लिए खुशी का दिन होता था, लेकिन अब यही दिन उन्हें गहरे दुख से भर देता है। उन्होंने कहा कि अजित पवार जीवनभर उनके लिए सबसे बड़ी ताकत और सहारा रहे। भले ही वह आज उनके साथ शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

इससे पहले सोमवार को सुनेत्रा पवार और उनके बेटे एवं एनसीपी सांसद जय पवार ने अजित पवार की जयंती के मौके पर बारामती स्थित उनके स्मारक पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का इस साल की शुरुआत में निधन हो गया था।