Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

नेपाल में आम चुनाव का ऐलान, 5 मार्च 2026 को मतदान, EC ने घोषित किया कार्यक्रम

नेपाल के निर्वाचन निकाय ने प्रतिनिधि सभा चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है. इसके अनुसार नेपाल में अगले साल 5 मार्च को चुनाव होने हैं. बता दें कि फिलहाल सुशीला कार्की कार्यवाहक सरकार का कामकाज संभाल रही हैं. नेपाल के शीर्ष निर्वाचन निकाय ने सोमवार को प्रतिनिधि सभा के पांच मार्च को होने वाले चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी. एक बयान में, चुनाव आयोग ने कहा कि स्वीकृत समय-सारिणी में पंजीकरण, मतदान और मतगणना सहित सभी प्रमुख प्रक्रियाओं का जिक्र है.

कार्यक्रम के अनुसार, राजनीतिक दलों को 16 से 26 नवंबर तक चुनाव के लिए पंजीकरण कराना होगा. यदि कोई नया राजनीतिक दल चुनाव में भाग लेना चाहता है, तो उसे 15 नवंबर तक पंजीकरण कराना होगा. राजनीतिक दलों को 15 फरवरी से दो मार्च तक 15 दिनों की अवधि के लिए अपना चुनाव प्रचार अभियान चलाने की अनुमति होगी. इसमें कहा गया है कि पार्टियों को आनुपातिक चुनाव के लिए दो और तीन जनवरी, 2026 को अपनी लिस्ट प्रस्तुत करनी होगी. मतदान पांच मार्च, 2026 को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा. मतपेटियों को एकत्र करने के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी.

आयोग ने कहा कि उसका लक्ष्य समय पर तैयारी और हितधारकों के बीच प्रभावी समन्वय के माध्यम से स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना है. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रतिनिधि सभा को भंग करके 12 सितंबर को नए चुनाव की तारीख की घोषणा की. अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की कहती रही हैं कि उनकी सरकार समय पर आम चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

सुशीला कार्की (73) 12 सितंबर को प्रधानमंत्री बनीं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पद से हटाए जाने के बाद से चल रही राजनीतिक अनिश्चितता का दौर समाप्त हो गया था. भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के मुद्दे पर युवाओं के नेतृत्व वाले जेन जेड समूह ने ओली की सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया था.