Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

राजौरी में LoC के पास पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सीमा पार से ड्रोन की गतिविधि सामने आने के बाद सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में हवाई और जमीनी निगरानी बढ़ा रही हैं। 28 अगस्त 2026 की रात करीब 8:05 बजे पाकिस्तान की ओर से आए एक ड्रोन की गतिविधि का पता चला। ड्रोन को राजौरी के बेहरूटी इलाके के ऊपर मंडराते हुए देखा गया। यह क्षेत्र 22 जम्मू-कश्मीर राइफल्स की जिम्मेदारी वाले इलाके में आता है।

सुरक्षा बलों ने ड्रोन की गतिविधि पर तुरंत नजर रखी। सेना के जवानों ने ड्रोन को मंगलनार-दाबरोटे की दिशा में जाते हुए ट्रैक किया। इसके बाद LoC से सटे पूरे अग्रिम इलाके में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। सुरक्षा बलों को आशंका है कि ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियार, नशीले पदार्थ या अन्य सामान गिराने की कोशिश की जा सकती है। इसी को देखते हुए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। फिलहाल सुरक्षा बल ड्रोन की गतिविधि और सीमा क्षेत्र में किसी भी संभावित घुसपैठ पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। घटना को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।