पश्चिम एशिया में संघर्ष के बाद केरल के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से खाड़ी देशों के लिए निर्धारित अधिकतर उड़ानें रविवार को रद्द रहीं। हालांकि, प्राधिकारियों ने यात्रियों को हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच करने के लिए एक परामर्श जारी किया था, फिर भी राज्यभर के कई यात्री सेवाओं के बहाल होने उम्मीद में हवाई अड्डों पर इंतजार करते रहे।
तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (टीआईएएल) से शनिवार दोपहर से अब तक खाड़ी देशों के लिए निर्धारित 37 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी। इनमें से रविवार को निर्धारित 26 उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। प्राधिकारियों ने बताया कि इसी तरह, रविवार को कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी देशों के विभिन्न गंतव्यों के लिए निर्धारित छह उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के मुताबिक कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी क्षेत्र के लिए निर्धारित 35 उड़ानें रद्द कर दी गईं।
हालांकि, कोच्चि से मस्कट के लिए निर्धारित ‘ओमान एयर फ्लाइट’ सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर संचालित हुई। इसी तरह, सऊदी एयरलाइंस की जेद्दा जाने वाली उड़ान, ओमान एयर की मस्कट जाने वाली उड़ान, इंडिगो की दुबई जाने वाली उड़ान, एयर अरबिया की शारजाह और अबू धाबी जाने वाली उड़ानें, एतिहाद की अबू धाबी जाने वाली उड़ान और स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली उड़ानें वेबसाइट पर निर्धारित दिख रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खाड़ी क्षेत्र के लिए निर्धारित लगभग 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं। सऊदिया एयरलाइंस का एक विमान रियाद से सुबह करीब आठ बजकर 15 मिनट पर हवाई अड्डे पर पहुंचा। यात्रियों की सहायता के लिए विमानन कंपनियों ने चारों हवाई अड्डों पर ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित किए हैं।
मिडिल ईस्ट तनाव से केरल एयरपोर्ट्स पर हड़कंप, 80 से ज्यादा उड़ानें रद्द
You may also like
कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा, नवविवाहित जोड़े की मौके पर ही मौत, दो घायल.
भारी कर्ज में डूबे जुआरी ने की पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, राजस्थान से गिरफ्तार.
खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में उबाल, दो दिन के लिए बंद किए गए स्कूल-कॉलेज.
73वें जन्मदिन पर CM स्टालिन का संकल्प—तमिल भाषा और राज्य हितों की रक्षा करेंगे.