Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

हैदराबाद के नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट भवन में भीषण आग, तीसरी मंजिल पर मची अफरा-तफरी

हैदराबाद के नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट भवन की तीसरी मंजिल पर सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, तेलंगाना के मिर्यालगुडा के कलाकावाड़ा इलाके में गुरुवार देर रात एक घर में सिलेंडर फटने के बाद आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। फायर विभाग के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला, एक लड़की और एक लड़के की जान चली गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को हैदराबाद के अमीरपेट स्थित हेलमेट बाजार में भी भीषण आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। फिलहाल नामपल्ली कोर्ट में लगी आग के कारणों की जांच जारी है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।