Breaking News

प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |   गंडक बैराज के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव, 97,500 क्यूसेक पर बहाव सामान्य     |   नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मौसम की मार, बारिश के चलते हेलिकॉप्टर भी रुके     |  

रक्षाबंधन पर हाथोजधाम पहुंचे महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, दक्षिणमुखी बालाजी महाराज के किए दर्शन

श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जयपुर स्थित हाथोजधाम के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री दक्षिणमुखी बालाजी महाराज मंदिर में पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री बालाजी महाराज से देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

vsdggsv

इस अवसर पर विधायक श्री संजय उपाध्याय, महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य श्री प्रवीण दरेकर तथा पूर्व मंत्री श्री संजय (बाला) भेगड़े भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मंदिर की प्राचीन एवं प्रसिद्ध परंपरा के अनुसार अपनी मनोकामना का नारियल श्री दक्षिणमुखी बालाजी महाराज के श्रीचरणों में अर्पित कर बांधा।

vsdvsvsdv

हाथोजधाम पीठाधीश्वर, हवामहल विधायक एवं अखिल भारतीय संत समिति राजस्थान के अध्यक्ष स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य जी महाराज ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अतिथियों को श्री बालाजी महाराज का पावन चित्र भेंट किया तथा दुपट्टा ओढ़ाकर उनका ससम्मान अभिनंदन किया।

vsvsvs

मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, राजस्थान और महाराष्ट्र के पारस्परिक संबंधों के साथ-साथ धर्म, संस्कृति और विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ। श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण के बीच सभी अतिथियों ने श्री दक्षिणमुखी बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हाथोजधाम में हुई इस विशेष धार्मिक यात्रा ने श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह के बीच भी विशेष उत्साह का वातावरण बना दिया।

gf